बदलेगा मनमोहन मंत्रिमंडल का चेहरा

July 09 2012


केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक बड़े फेरबदल कोर् मूत्त रूप देने की तैयारियां जोरों पर है। राष्ट्रपति चुनाव के बाद यानी 19 जुलाई के बाद कभी भी इसे अंजाम दिया जा सकता है। बहुत मुमकिन है कि अगस्त के पहले सप्ताह से संसद का मानसून सत्र आरंभ हो, चुनांचे संसद सत्र शुरू होने से पहले मंत्रिमंडल को नया रूप-रंग दिया जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल मुमकिन है जिसमें 6-7 काबीना मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। कुछ को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है। कुछ पुराने यानी राजीव शुक्ला सरीखे मंत्रियों की पदोन्नति भी हो सकती है।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!