पंकज की पौ बारह

June 04 2013


राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह के यह सियासी अभ्युदय का काल है। पंकज न सिर्फ इन दिनों सियासी तौर पर बेहद सक्रिय हैं अपितु वे पिता के काम-काज में भी हाथ बंटा रहे हैं। इस बार युवा मोर्चा के पदाधिकारी नियुक्त करने में दो लोगों की सबसे ज्यादा चली, एक तो मुरलीधर राव जो मोर्चा के प्रभारी हैं, दूसरे पंकज सिह जिनके कहने पर राष्ट्रीय स्तर पर 4-5 पदाधिकारियों की नियुक्तियां हुईं। सूत्र बताते हैं कि पंकज सिंह लोकसभा का अगला चुनाव लड़ने की तैयारियों में भी जुटे हैं। इस दफे अगर राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ते हैं तो पंकज गौतमबुध्द नगर या गााियाबाद से अगला संसदीय चुनाव लड़ सकते हैं।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!