निशाने पर टीम अन्ना |
October 24 2011 |
किरण बेदी के मामले का खुलासा उनकी फोन टेपिंग से हुआ। अब सरकार उनके मिजोरम के मामले को खंगाल रही है। यानी आने वाले दिन बेदी के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं। अन्ना टीम के एक अन्य अहम सदस्य कुमार विश्वास जो कि दिल्ली से लगे साहिबाबाद में एक कॉलेज में हिंदी के प्रध्यापक हैं, कॉलेज प्रशासन उनकी लंबी गैरहाजिरी को मुद्दा बनाते हुए उन्हें शीघ्र ही नोटिस थमाने वाला है। अरविंद केजरीवाल को 9 लाख वाले मामले में आयकर विभाग का दुबारा नोटिस आ गया है। यानी टीम अन्ना से गिन-गिन कर बदला साध रही है सरकार। |
Feedback |