नमो के भाव गिरे |
May 26 2013 |
कर्नाटक की हार के बाद से भाजपा में स्टार नेता नरेंद्र मोदी का भाव पार्टी में तनिक गिरा है। सूत्र बताते हैं कि कर्नाटक ेचुनाव के नतीजे आने से पहले पार्टी के नियमित कामकाज में मोदी की दखलंदाजी कहीं ज्यादा थी। वे हर दूसरे-तीसरे दिन पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को फोन करके कहते थे फलां-फलां मुद्दा उठाना चाहिए, पार्टी अध्यक्ष के फलां मुद्दे पर इस प्रकार के बयान आने चाहिए आदि-आदि। कर्नाटक चुनाव के दिन राजनाथ सिंह ने नमो को फोन कर कहा था कि ‘आपको पर्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग में आमंत्रण है, आइएगा जरूर। भले ही वहां पार्टी की हार हो, पर आपके मीटिंग में आने से पार्टी नेताओं का हौंसला बुलंद होगा।’ तब मोदी ने हामी भर दी थी। पर जैसे ही कर्नाटक के नतीजे आए मोदी ने दांत में दर्द का बहाना कर दिल्ली आने से मना कर दिया। यह बात पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को नागवार गुजरी, चुनांचे अब पार्टी बेहद अहम मसलों पर मोदी की राय को उतनी तवज्जो नहीं दे रही है। |
Feedback |