दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे दिग्गी |
September 16 2013 |
दिग्विजय सिंह लोकसभा का अगला चुनाव मध्यप्रदेश की दो संसदीय सीटों विदिशा और सागर लड़ सकते हैं। दिगगी ने अपनी विदिशा की उम्मीदवारी को लेकर इसकी सार्वजनिक घोषणा कर दी है कि वह भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ चुनाव लडना चाहते हैं। पर स्वयं सुषमा दिग्गी राजा के खिलाफ विदिशा से चुनावी मैदान में उतरने को लेकर ज्यादा उत्सुक नहीं। अगर दिग्गी विदिशा से आते हैं तो सुषमा अपनी सीट बदल कर फरीदाबाद या नई दिल्ली शिफ्ट कर सकती हैं, या वे इन दोनों ही जगहों से चुनाव लड़ सकती हैं। |
Feedback |