चीनी शैतानी |
May 07 2013 |
भारत की मुश्किल यह भी है कि सन् 1962 में भारत-चीन युध्द के दौरान जहां चीन की सैन्य क्षमता भारत से दो गुनी ज्यादा थी, आज वह पांच गुनी ज्यादा है। चीन अब केवल भारत के उत्तर में ही नहीं है, अपितु उसने हमारे दक्षिण और पश्चिम में भी पैर पसार लिए हैं। दक्षिण में श्रीलंका के बंदरगाहों, पर पश्चिम में गादर पोर्ट पर चीन का कब्जा है। ब्लूचिस्तान के संकट को देखते हुए पाक का गादर पोर्ट पर कोई नियंत्रण नहीं। इरान के दो बंदरगाहों में से एक पर पहले से चीन का नियंत्रण है और दूसरे के लिए उसने ऊंची बोली लगा रखी है। इसके लिए भारत भी बोली लगाने की सोच रहा है। मालदीव पर पूरा चीन का प्रभाव है। नेपाल, इसके तराई क्षेत्र में चीन का पूरा प्रभाव है और बिहार सीमा पर कई एनजीओ को पैसा पंप कर चीन यहां के युवाओं तक पहुंच गया है। यहां के युवाओं में चीनी भाषा सीखने की ललक बढी है। यानी चीन ने हर तरफ से भारत की पुख्ता घेरेबंदी कर रखी है। |
Feedback |