चल खुसरो घर आपणै |
November 28 2009 |
संघ भाजपा के रूठे नेताओं की घर वापिस सुनिश्चित कराने के प्रयासों में जुटा है। संघ से कल्याण की बढ़ती पींगों से आजिज होकर ही मुलायम ने कल्याण से अपने रिश्तों की इतने आनन-फानन में इतिश्री कर ली। मुलायम जान गए थे कि कल्याण कभी भी साईकिल से दलदल में कमल के लिए उतर सकते हैं। गोविंदाचार्य को भी वापिस भाजपा में लाने के लिए संघ प्रयत्नशील है, संघ की अपनी सोच है कि चूंकि गोविंद और बाबूलाल मरांडी के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं, चुनांचे गोविंद और बाबूलाल को भाजपा की ओर प्रवृत्त करने में सफल हो सकते हैं। संघ लंबे समय से उमा भारती को भी एनडीए में शामिल कराने की योजना पर काम कर रहा है। पर यह सब होगा तब जब इससे पहले भाजपा का नया अध्यक्ष अपना काम-काज संभाल लें। |
Feedback |