कांग्रेस का गेम-प्लॉन

January 15 2013


कांग्रेस के गेम-प्लॉन में झारखंड और कर्नाटक पहले से ही शामिल थे। झारखंड में उसे सफलता मिल गई है अब बारी कर्नाटक की है, जहां कांग्रेसी मैनेजर भाजपा बागी येदुरप्पा के निरंतर संपर्क में हैं। झारखंड में भाजपा सरकार जाने की भनक कांग्रेस को पहले ही लग चुकी थी। यही वाह थी कि झारखंड के गवर्नर सईद अहमद 1 जनवरी से ही अपने लिए नया पिंसीपल सेक्रेटरी तलाश करने में जुट गए थे। वैसे भी कांग्रेस को झारखंड से मधु कोड़ा सरकार जाने का दर्द पहले से साल रहा था क्योंकि कोड़ा राज में झारखंड कांग्रेस के लिए एक दुधारू गाय की मानिंद था। वैसे भी झारखंड में चर्च काफी पहले से सक्रिय है, और कांग्रेसी हुकुमत के लिए यहां के भोले-भाले आदिवासी इनके ‘साफ्ट टार्गेट’ पर हैं। जिन्हें वे अपनी ‘कैश ट्रांसफर’ की महत्त्वाकांक्षी योजना से साध लेना चाहते हैं।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!