ओडिशा की नई रिलीज सुजाता

December 02 2023


वीके पांडियन ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सबसे करीबियों में शुमार होते हैं, सनद् रहे कि पटनायक की परिवर्तनकारी व क्रांतिकारी मुहिम ’फाइव टी’ की नींव ओडिषा कैडर के 2000 बैच के आईएएस अधिकारी पांडियन ने ही रखी थी जो कि तमिलनाडु के मूल निवासी हैं। कहा जाता है कि ओडिशा में पांडियन का ऐसा सिक्का चलता था कि उनके इशारे के बगैर प्रशासन में पत्ता भी नहीं हिलता था। पर पांडियन की सियासी चाहत कुछ ऐसे परवान चढ़ी कि वे अपने पद से सेवा निवृत्ति लेकर बकायदा बीजद में शामिल हो गए। आनन-फानन में उन्हें ’नवीन ओडिशा’ का चेयरमैन बना कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया गया। चर्चा जोरों पर है कि नवीन पटनायक पांडियन को अपनी राजनैतिक विरासत सौंपने जा रहे हैं, पर इसमें एक बड़ी अड़चन यह है कि ओडिशा का सीएम भला एक दक्षिण भारतीय व्यक्ति कैसे हो सकता है? सो, समझा जाता है कि पांडियन ने इसकी एक काट ढूंढ निकाली है। वे अपनी पत्नी सुजाता कार्तिकेयन से जल्द ही इस्तीफा दिलवाने वाले हैं, सुजाता ओडिशा की ही मूल निवासी हैं, आईएएस हैं, और ’मिशन शक्ति’ की सेक्रेटरी हैं। सो, पांडियन की आगे की राजनीति अपनी पत्नी को आगे रख कर करने की है, वे नेपथ्य में रह कर सत्ता चलाने में वैसे भी  माहिर हैं, संभवतः वे आगे भी यही करते रहना चाहेंगे।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!