उमर को नया रोग |
July 14 2013 |
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुलाह नियम से हर शुक्रवार श्रीनगर से दिल्ली की फ्लाइट पकड़ लेते हैं, दिल्ली की तपती गरमी भी उन्हें अपने इरादों से डिगा नहीं पाती। बिचारी राज्य की मासूम जनता को अपने मुख्यमंत्री से मिलने का सौभाग्य ही कहां प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री जी को भी जो अपनी जनता से कहना होता है, वे ‘ट्वीट’ कर लिया करते हैं। दिल्ली में दो-तीन दिन उमर के क्या प्रोग्राम होते हैं वह किसी को नहीं मालूम, सिवा एक महिला न्याू एंकर के जिसके साथ मुख्यमंत्री को अक्सर देखा जा सकता है। |
Feedback |