उत्तराखंड का संकट |
June 18 2013 |
उत्तराखंड के कांग्रेसी मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के खिलाफ असंतुष्ट कांग्रेसी विधायकों की लामबंदी बढ़ती जा रही है। सूत्रों की मानें तो कोई 17 कांग्रेसी विधायकों (जिनमें विधानसभा अध्यक्ष भी शामिल हैं) ने अपनी बात कांग्रेसी हाईकमान तक पहुंचा दी है। ये विधायक बहुगुणा के नेतृत्व से खुश नहीं हैं। शायद यही वजह है कि अब तक उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नहीं चुना जा सका है। हरीश रावत खेमा व मुख्यमंत्री खेमे की आम सहमति तो सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को लेकर है, पर नेगी हैं कि वे अपना मंत्री पद नहीं छोड़ना चाहते हैं। सो, फिलहाल यह मामला राहुल गांधी के सुपुर्द कर दिया गया है, वे जिस पर हाथ रख दें, प्रदेश कांग्रेस की कमान उसी नेता के पास होगी। |
Feedback |