अश्विनी से क्यों ठनी |
May 07 2013 |
कानून मंत्री अश्विनी कुमार की कार्यशैली और उनके अक्खड़पन से आक्रांत अब उदय ललित ने भी कानून मंत्री से यह कहते हुए एडिशनल सॉलिसीटर जनरल बनने से मना कर दिया कि-‘सर, आपके साथ अपनी जमेगी नहीं।’ इससे पहले सॉलिसीटर जनरल रोहिंटन नारीमन, और फिर हरेन रावल का क्या हश्र हुआ यह तो सबके सामने है। नारीमन का अश्विनी कुमार से जगन मोहन रेड्डी के मुद्दे पर तीव्र मतभेद हो गया था। अश्विनी नारीमन को आदेशपूर्वक हैदराबाद भेजना चाहते थे, तल्ख़ लहजे में यह कहते हुए-‘यू नो आइ एम योर अपांइटिंग अथॉरिटी (आपको मालूम है कि मेरी वजह से आप इस पद पर हैं)।’ बिदक गए नारीमन ने फौरन एक कागा पर अपना इस्तीफा लिखा और उसे मंत्री को सौंपते हुए कहा,’नॉउ यू आर नॉट माय अपांइटिंग अथॉरिटी।’ सो, अश्विनी कुमार की अब भी एक अदद एडिशनल सॉलिसीटर जनरल की तलाश जारी है। |
Feedback |