अंबानी का गडकरी प्रेम

July 09 2012


इस 2 जुलाई को जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने नई दिल्ली के अशोक होटल में अपने पुत्र सारंग की शादी का रिसेप्शन दिया तो यह समारोह एक बड़े शक्ति परीक्षण के शो में तब्दील हो गया। तमाम राजनैतिक दलों के दिग्गजों का जमावड़ा जुटा। सुब्रत राय और मुकेश अंबानी जैसे बड़े कारपोरेट दिग्गजों की उपस्थिति भी हैरान करने वाली थी। मुंबई के ज्यादातर बड़े उद्योगपति गडकरी पुत्र के विवाह के दिन यानी 24 जून को नागपुर में ही अपनी हाजिरी लगा आए थे। पर उस रोज मुकेश अंबानी चाहकर भी नागपुर न आ पाए क्याेंकि उन्हें नीता अंबानी के नजदीकी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई से कहीं बाहर जाना पड़ा था। सो 2 तारीख के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए मुकेश अंबानी को खास तौर पर दिल्ली आना पड़ा।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!