/* SC_TH_END:4.3.24:32720876 */
| कंगना के अंगना में कांग्रेस |
|
May 13 2024 |
|
मंडी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ही भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत की तारणहार होकर उभरी है जहां उनका मुकाबला कांग्रेसी उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह से है। सूत्र बताते हैं कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु समेत 5 बड़े कांग्रेसी नेताओं की नाराज़गी विक्रमादित्य से है। इन्हें लगता है कि विक्रमादित्य समर्थकों ने ही सुक्खु सरकार गिराने की साजिश रची थी। सूत्र बताते हैं कि सुक्खु और उनके समर्थक नेता अंदरखाने से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की पूरी मदद कर रहे हैं। यहां तक कि स्थानीय प्रशासन भी कंगना के पक्ष में कदमताल करता नज़र आ रहा है। ![]() |
| Feedback |