भाजपा ज्वॉइन कर सकते हैं कई दिग्गज कांग्रेसी

April 07 2024


जैसे-जैसे लोकसभा चुनावों की घड़ी पास आ रही है, नेताओं के पाला बदलने का मौसम भी शुरू हो गया है। भाजपा शीर्ष से जुड़े एक विश्वस्त सूत्र के दावे पर अगर यकीन किया जाए तो भगवा पार्टी की ओर से कांग्रेस के कम से कम 15 बड़े नेताओं की एक लिस्ट पीएम मोदी को सौंपी गई है, जो नेतागण भाजपा में प्रवेश के लिए भगवा द्वार पर दस्तक दे रहे हैं। यह अब पूरी तरह पीएम मोदी पर निर्भर करता है कि इनमें से किन नेताओं को वह अपनी पार्टी में लेना चाहते हैं। सूत्रों का दावा है कि इस लिस्ट में आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, शशि थरूर, कार्ति चिदंबरम जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। कर्नाटक में भी जगदीश शेट्टार की भाजपा में घर वापसी के बाद बेल्लारी के चर्चित जर्नादन रेड्डी के भी भाजपा में वापिस आने के चर्चे गर्म हैं। 

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!