/* SC_TH_END:4.3.24:32720876 */
| भाजपा के नए गौरव |
|
April 07 2024 |
|
कभी भाजपा के चर्चित प्रवक्ता संबित पात्रा से यह सवाल पूछ कर तहलका मचाने वाले कि 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं? अर्थशास्त्र के प्रोफेसर और कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता गौरव वल्लभ अब रंग बदल कर भगवा हो गए हैं वो भी सनातन धर्म का हवाला देते हुए। राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले गौरव वल्लभ जमशेदपुर के ’एक्सएलआरआई’ में प्रोफेसर रहे हैं। कांग्रेस के टिकट पर 2019 का विधानसभा चुनाव उन्होंने भाजपा के रघुबर दास के खिलाफ झारखंड के जमशेदपुर से लड़ा था, जहां उन्हें बुरी तरह मुंह की खानी पड़ी थी। इस हार से सीख न लेते हुए 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में वे उदयपुर से फिर से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतर गए और एक बार फिर उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। पिछले कुछ समय से वे कांग्रेस हाईकमान से अपने लिए राजस्थान से लोकसभा चुनाव का टिकट मांग रहे थे पर जब कांग्रेस नेतृत्व ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया तो वे रंग बदलते हुए भाजपाई हो गए। सूत्र यह भी बताते हैं कि गौरव वल्लभ के इस्तीफा पत्र का ड्राफ्ट भाजपा रणनीतिकारों द्वारा ही तय किया गया था। पत्र की भाषा व भंगिमा इस बात की चुगली खाती थी। ![]() |
| Feedback |