भाजपा में बागी स्वरों के प्रस्फुटन

June 09 2024


व्यक्ति केंद्रित नैतिक बल की टंकार को भी क्या अपनों से ही चुनौती मिलने लगी है? अस्फुट सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि इस दफे महाराष्ट्र के भाजपा व उनके सहयोगी दलों के निर्वाचित सांसदों ने अपनी एक नई मांग बुलंद कर दी कि इस बार एनडीए का पीएम तो महाराष्ट्र से होना चाहिए। कहते हैं इसके बाद पांच की रात भाजपा के चार दिग्गज नेता यानी शाह, नड्डा, गडकरी व राजनाथ एक चार्टर्ड फ्लाइट से भागे-भागे नागपुर पहुंचे जहां संघ के शीर्ष नेतृत्व से उनकी एक लंबी बात हुई। इन नाराज़ सांसदों को मनाने का जिम्मा संघ शीर्ष को सौंपा गया और ये चारों नेता उसी रात उस विशेष विमान से फिर दिल्ली वापिस लौट आए। सूत्रों की मानें तो कुछ संघ नेताओं ने भी इस दफे पीएम पद के लिए शिवराज सिंह चौहान व नितिन गडकरी के नाम आगे किए थे। पर चूंकि अगले ही साल संघ की सौवीं जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जानी है और इसका खाका संघ नेतृत्व ने मोदी के साथ बैठ कर पहले से तय कर रखा है, सो संघ नेतृत्व के स्तर पर अभी कोई नया प्रयोग नहीं करना चाहेगा। वैसे इसी साल अभी महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली जैसे अहम राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जहां भाजपा कमजोर पिच पर बैटिंग कर रही है। इसके अगले साल दिसंबर में बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं तब मोदी 75 साल के भी हो जाएंगे, शायद वह वक्त संघ शीर्ष के लिए भाजपा शिखर नेतृत्व में बदलाव के मानिंद बात-विचार करना ज्यादा मुफीद रहेगा।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!