बिहार में कहां खड़ी है भाजपा

May 05 2024


भाजपा शीर्ष बिहार को लेकर किंचित चिंता में है। इसी आलोक में अमित शाह ने बिहार भाजपा  की कोर कमेटी की एक अहम बैठक बुलाई। समझा जाता है कि शाह ने बिहार के भगवा नेताओं को जमकर झाड़ पिलाई और कहा कि ’जनता दल यू से आपका तालमेल क्यों नहीं बैठ पा रहा? क्यों घमासान मचा है? आप दोनों चुनाव में एक दूसरे की मदद क्यों नहीं कर रहे?’ इसके बाद भाजपा शीर्ष ने अपने प्रदेश के नेताओं से जानना चाहा कि इस दफे गठबंधन कि कितनी सीटें आ रही हैं। इस पर एक भाजपा नेता ने हिचकते हुए कहा शायद 25, इस पर शाह चौंक गए और कहा कि ’पिछली बार हम 40 में से 39 सीटें जीते थे, इस बार क्या हो गया?’ तो उन्हें जवाब मिला कि इस बार महागठबंधन खास कर राजद अच्छा कर रही है, तो शाह बोले कि ’अब आप लोग समझ गए हैं न कि आपसी तालमेल कितना जरूरी है।’

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!