बिहार के विधानसभा चुनाव 2025

May 26 2024


बिहार के विधानसभा चुनाव 2025 में होने वाले हैं पर इसके लिए बिसात बिछनी अभी से शुरू हो गई है। कभी नीतीश से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले चिराग पासवान अब उनसे दूरियां कम करने के प्रयासों में जुटे हैं। चिराग के चुनाव प्रचार में मोदी आए तो उन्होंने उन्हें बिहार का भावी मुख्यमंत्री बनने का आश्वासन दे दिया। सूत्रों की मानें तो बिहार के मुख्यमंत्री के लिए मोदी की अपनी पहली और निजी पसंद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर हैं जो इन दिनों मीडिया में घूम-घूम कर मोदी के पक्ष में अलख जगा रहे हैं। वहीं पलटू राम यानी नीतीश कुमार को लेकर भाजपा शीर्ष का संशय फिर से गहराने लगा है कि चुनाव के बाद पाला बदल कर वे विरोधी खेमे से हाथ मिला सकते हैं।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!