दिग्विजय कि अनोखी अदा

April 07 2024


कांग्रेस के सीनियर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हमेशा नई ऊर्जा से लबरेज रहते हैं। कांग्रेस ने उन्हें राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। तो दिग्विजय ने अपनी अनोखी अदा से वहां भी समां बांध दिया है। वे एक ’वादा निभाओ पद यात्रा’ निकाल रहे हैं जिससे वे अपनी क्षेत्र की जनता से व्यक्तिगत रूप से मिल सकें। अभी पिछले दिनों जब वे राघोगढ़ में पद यात्रा कर रहे थे तो उनके साथ उनके पुत्र जयवर्द्धन सिंह और उनके साथ उनका 7 साल का पोता सहस्त्रजय सिंह भी शामिल था। सबसे दिलचस्प तो यह कि अपने दादा के लिए 7 साल का पोता भी वोट मांग रहा था जबकि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रचार में बच्चों और नाबालिगों को शामिल करने पर पूरी तरह रोक है।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!