क्यों नहीं गवारा है राहुल का साथ

April 07 2024


राहुल गांधी की किचेन कैबिनेट बनती नहीं कि बिखरती जाती है। इसके कई अहम सदस्यों ने एक-एक करके राहुल का साथ छोड़ दिया। एक वक्त था जब राहुल की किचेन कैबिनेट का चेहरा (2014 से 2019 तक) ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, मीनाक्षी नटराजन, सचिन पायलट, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, मिलिंद देवड़ा जैसे नेताओं से मिल कर बनता था। बाद में आरपीएन सिंह, सिंधिया, प्रसाद व देवड़ा जैसे नेताओं ने राहुल का साथ छोड़ अपनी नई राह पकड़ ली। अब राहुल की नई किचेन कैबिनेट में केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, जयराम रमेश, मणिकम टैगोर, सुनील कानूगोलू के नाम शामिल हैं। कानूगोलू भले ही राहुल मंडली में शामिल अपेक्षाकृत एक नए चेहरे हैं, पर 2024 के आम चुनावों के लिए गठित कांग्रेस की ’टास्क फोर्स’ का उन्हें अहम सदस्य बनाया गया है।

Rahul gandhi speech controversy

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!