अमेठी और रायबरेली में इस दफे कांग्रेस

May 18 2024


अमेठी और रायबरेली में इस दफे कांग्रेस के हौंसले बम-बम हैं। रायबरेली से स्वयं राहुल गांधी मैदान में हैं, वहीं अमेठी से गांधी परिवार ने अपने खास वफादार किषोरी लाल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। रायबरेली में सोनिया गांधी भी अभी ताजा-ताजा भावुक अपील कर आई हैं। सो, कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का दावा है कि राहुल गांधी यहां से बड़े मार्जिन से जीत रहे हैं। वहीं अमेठी में भी किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा की प्रमुख नेत्री स्मृति ईरानी की नींद उड़ा दी है। यहां कांग्रेस के इतने आत्मविश्वास का कारण यह भी है कि अमेठी में 3 लाख मुस्लिम और डेढ़ लाख यादव वोटर हैं। वहीं गांधी परिवार से सहानुभूति रखने वाले वोटरों की भी एक बड़ी तादाद है। सो, अमेठी को इतने हल्के में लेने वाली भाजपा और संघ ने यहां अब अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!