| राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार |
|
July 12 2022 |
|
ज्वॉइंट ऑपोजिशन पार्टी की पहली मीटिंग में झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक अहम प्रतिनिधि भी इसमें शामिल था, पर विपक्ष के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय करने के लिए जैसे ही दूसरी मीटिंग आहूत हुई और उसमें बतौर उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का नाम फाइनल हुआ, झामुमो उस मीटिंग से नदारद था। झामुमो को पता चल चुका था कि एनडीए द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित करने वाला है, और द्रौपदी मुर्मू का विरोध हेमंत सोरेन, उनके परिवार या पार्टी के लिए आसान नहीं रहने वाला है। क्योंकि मुर्मू भी उसी संथाल आदिवासी परिवार से आती हैं जो जाति हेमंत सोरेन परिवार की है। हेमंत के पिता शिबू सोरेन संथालों के सबसे बड़े नेताओं में शुमार होते हैं, सो द्रौपदी मुर्मू की खिलाफत हेमंत सोरेन के लिए अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा था। |
| Feedback |