येचुरी भी कांग्रेस से नाराज़ |
April 24 2022 |
सीताराम येचुरी के हमेशा से सोनिया गांधी से किंचित बहुत मधुर संबंध रहे हैं, भले ही सीपीएम ने येचुरी को तीसरे टर्म के लिए अपना महासचिव चुन लिया हो, पर वामपंथी नेता यदाकदा येचुरी की आलोचना करते रहे हैं कि वे आंख मूंद कर कांग्रेस के पीछे चलने में यकीन रखते हैं। पार्टी फोरम पर भी इस बात को लेकर कई दफे येचुरी की घोर आलोचना हो चुकी है। सो पिछले दिनों जब सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी सोनिया गांधी से मिलने उनके घर पहुंचे तो उनकी पेशानियों पर खासे बल दिखे। कहते हैं येचुरी ने खुल कर सोनिया से कह दिया-’मैडम आपने तो कांग्रेस पार्टी का स्टीयरिंग ही पीके के हाथों में सौंप दिया है, हम आगे कैसे साथ चल पाएंगे।’ सनद रहे कि पूर्व में लालू यादव की पार्टी राजद और स्टालिन की पार्टी डीएमके से कांग्रेस का गठबंधन कराने में येचुरी की एक महती भूमिका रही थी। |
Feedback |