यह क्या हो रहा है |
January 26 2023 |
नैतिकता और शुचिता की दुहाई देने वाली पार्टी में यह क्या हो रहा है? भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन पर एक महिला ने रेप के आरोप लगाए हैं और यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। हुसैन के तरफ से बड़े वकीलों की एक लंबी फौज मुस्तैद है। शाहनवाज के वकीलों ने जब कोर्ट में कहा कि ’यह मामला झूठा है’ तो अदालत ने कहा-’जांच तो होने दीजिए, सच सामने आ जाएगा।’ फिर हरियाणा की भाजपा सरकार के खेल मंत्री संदीप सिंह पर एक महिला कोच ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। संदीप सिंह को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। अब कैसरगंज के बाहुबली भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ भारत की नामचीन महिला पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है, सिंह भारतीय कुश्ती फेडरेशन के चैयरमेन भी हैं, ये अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पहलवान नई दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना पर बैठे हैं उन्होंने सिंह पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। यह भाजपा शीर्ष के लिए वाकई धर्मसंकट का समय है। |
Feedback |