| डीके व सिद्दारमैया पर भाजपा की घेरेबंदी |
|
April 28 2023 |
|
कांग्रेस के दोनों बड़े नेता यानी सिद्दारमैया और डीके शिव कुमार को उनके घर में ही घेरने के लिए भाजपा ने एक बड़ा जाल बिछाया। जैसे वरूणा सीट पर सिद्दारमैया को घेरने के लिए भाजपा ने अपने कद्दावर नेता वी.सोमन्ना को उनके खिलाफ मैदान में उतारा, वहीं डीके को उनकी कनकपुरा सीट पर चुनौती देने के लिए भगवा पार्टी की ओर से आर अशोक को मैदान में उतारा गया, पर बाद में सोमन्ना चामराजनगर और अशोक पदनाभनगर से भी चुनाव लड़ने को चले गए। इससे ऐसे संकेत मिले कि ये दोनों भाजपाई दिग्गज सिद्दारमैया और डीके के खिलाफ अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। इसीलिए वे सेफ सीट की तलाश में एक और जगह भी हाथ पांव मार रहे हैं। माना जाता है कि इससे पहले भाजपा शीर्ष ने येदुरप्पा से कहा था कि ’वे अपने बेटे विजयेंद्र को वरूणा सीट से सिद्दारमैया के खिलाफ मैदान में उतारे।’ पर येदुरप्पा ने यह कहते हुए हाईकमान से साफ-साफ मना कर दिया था कि ’यह उनके बेटे का पहला चुनाव है और वे अपने बेटे के लिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते।’ |
| Feedback |