| क्या शिवराज आएंगे दिल्ली? |
|
January 08 2023 |
|
शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली लाने के लिए भाजपा के दोनों शीर्ष पुरूष कृतसंकल्प जान पड़ते हैं। अभी पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने जम कर ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ की थी, इससे यह कयास लगाए जाने लगे कि सिंधिया शिवराज की जगह ले सकते हैं। सिंधिया गुट का दावा है कि मध्य प्रदेश जहां इस बार भाजपा और कांग्रेस में सीधी आमने-सामने की कांटे की लड़ाई है, सिंधिया पासा पलटने का दमखम रखते हैं। उनको सीएम बनाने से भाजपा ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, चंबल, गुना, उज्जैन में मजबूती से उभर सकती है। वहीं वसुंधरा राजे सिंधिया को मनाने का जिम्मा भी ज्योतिरादित्य को सौंपा गया है, अगर नाराज़ वसुंधरा केंद्र में मंत्री बनने को राजी हो जाती हैं तो इससे राजस्थान विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव में वहां भाजपा के लिए मैदान मारना आसान हो जाएगा। वहीं भाजपा में एक गुट और भी है जो शिवराज सिंह के विकल्प के तौर पर प्रह्लाद पटेल का नाम आगे कर रहा है। मध्य प्रदेश में भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी पर विराम लगाने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को भी मंत्री पद दिए जाने पर विचार हो रहा है। फिलहाल तो मध्य प्रदेश का मामला पेचीदा ही दिखता है। |
| Feedback |