क्या कन्हैया होंगे दिल्ली कांग्रेस के खेवैया

May 28 2023


कांग्रेस जल्द ही दिल्ली में अपने नए प्रदेष मुखिया का ऐलान करने वाली है। यूं तो रेस में कई नाम हैं, जिसमें जेएनयू फेम कन्हैया कुमार से लेकर सिविल सोसायटी की राजनीति करने वाले संदीप दीक्षित तथा देवेंद्र यादव के नाम षामिल है। पर कहते हैं इस रेस में फिलवक्त बिहार के कन्हैया कुमार का दावा सबसे मजबूत है। एक तो वे राहुल के खासे दुलारे हैं, बोलते अच्छा हैं, खासकर भाजपा पर उनका रुख खासा आक्रामक रहता है। वे बिहार से ताल्लुक रखते हैं, दिल्ली में एक बड़ी आबादी पूर्वांचली वोटरों की है। आम आदमी पार्टी में भी थोक भाव में बिहारी उम्मीदवारों को टिकट देकर दिल्ली का मैदान लूटा है, भाजपा ने भी मनोज तिवारी के चेहरे को आगे रखकर दिल्ली में पूर्वांचली वोटरों को लुभाने की पुरजोर कोषिष की है। वहीं कन्हैया कुमार अपने बेलाग बोलों से मुस्लिम वोटरों में भी खासे लोकप्रिय हैं। सूत्र बताते हैं कि पार्टी का एक गुट जयप्रकाष अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल को दिल्ली की कमान दिए जाने का पक्षधर था ताकि दिल्ली के वैष्य समुदाय को केजरीवाल से तोड़ा जा सके। पर कहते हैं जे पी अग्रवाल ने ही फिलहाल मुदित के नाम को मना कर दिया है। इससे तो ऐसा लगता है कि दिल्ली में कन्हैया के सितारे चमक सकते हैं।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!