’एक देश, एक चुनाव’ की अटकलें तेज

March 19 2022


पीएम मोदी का यह पुराना आइडिया ’वन नेशन, वन इलेक्शन’ चार राज्यों में भाजपा की बंपर जीत के बाद फिर से हिलौरे मारने लगा है। मोदी पहले भी कहते रहे हैं कि ’संसदीय चुनाव और सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ होने चाहिए, इससे देश का काफी पैसा बचेगा।’ पीएम मोदी कोई चार साल पहले यह आइडिया लेकर सामने आए थे। अकेले 2019 के लोकसभा चुनाव पर ही 60 हजार करोड़ से ज्यादा का खर्च आया था। कहते हैं देश का चुनाव आयोग भी पीएम की इस राय से इत्तफाक रखता है, पर ऐसा करने के लिए अन्य राजनैतिक दलों के बीच एक आम सहमति बनाने की जरूरत होगी, बल्कि ऐसा करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 83, 85, 172 और 174 में भी संशोधन करना होगा। तो क्या अभी संपन्न हुए 5 राज्यों के चुनाव 2024 में दुबारा होंगे?

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!