| हर गली मसक्कली |
|
December 03 2009 |
|
बेहद अंग्रेजीदां उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह का इतिहास-भूगोल को खंगालने का कार्य संघियों ने शुरू कर दिया है। और उदय सिंह का वर्तमान और इतिहास इस बात का गवाह है कि कैसे उनका कुनबा तमाम राजनैतिक दलों में बिखरा पड़ा है, जैसे इनकी बहन श्यामा सिंह और बहनोई निखिल कुमार कांग्रेस के रहमोकरम पर हैं, भाई एन.के.सिंह जो अंबानी और कांग्रेसी कनेक्शन के लिए मशहूर हैं, वे जद(यू) के कोटे से राज्यसभा सांसद हैं और इन दिनों उनका एकमात्र उपक्रम नीतीश कुमार और कांग्रेस को एक साथ एक मंच पर लाने का है। सो, संघ का मानना है कि पप्पू सिंह जैसे लोग विचारधारा की नहीं अपितु सहूलियत की राजनीति करते हैं और ये लोग पार्टी नहीं अपितु व्यक्तिवादी राजनीति के कायल होते हैं और यही उनकी आगे बढ़ने की सीढ़ी भी होती है, सो ऐसे लोगों की बातों पर कान धरने की जरूरत संघ नहीं समझता। |
| Feedback |