| विपक्षी एका तो देखा |
|
July 05 2010 |
|
बेलगाम बढ़ती महंगाई को लेकर मजबूरी में ही सही विपक्ष अपनी एकजुटता दिखाने को राजी हो गया है। अब विपक्षी दलों ने तय किया है कि आगामी 5 जुलाई को वे अपने-अपने संबंधित राज्यों में बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। माकपा ने तो पहले से तय किया हुआ था कि इस मसले पर देशव्यापी आंदोलन हो, देर से ही सही भाजपा की नींद खुली तो वह भी इसके लिए राजी हो गई। फिर देखा-देखी जद(यू) भी आगे आया, फिर पीछे-पीछे लालू-मुलायम भी आ गए, और 5 जुलाई को देशव्यापी विरोध का बिगुल बज गया। |
| Feedback |