बोरिया बिस्तर गोल |
July 21 2010 |
आगामी मानसून सत्र में भाजपा का एक नया पैंतरा देखने को मिल सकता है, भाजपा नेताओं का तर्क है कि अगर कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों का सोना लोकतंत्रीय परंपरा में जायज है तो फिर यह ड्रामा संसद में भी देखने को मिल सकता है, लोकसभा में भाजपा के 116 सांसद है, इनमें से कईयों को अभी भी लोकसभा कोटे से उनका आवास आबंटित नहीं हुआ है, सो सियासी ड्रामे को रोचकता का पुट देने के लिए कई भगवा सांसद अपना बोरिया-बिस्तर लेकर संसद भवन टपक सकते हैं, वहीं खाएंगे, रहेंगे, सोएंगे और अगर आंख खुली तो कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाएंगे, जय हो जनतंत्र! |
Feedback |