/* SC_TH_END:4.3.24:32720876 */
| बिगड़ी है तिकड़ी |
|
January 03 2010 |
|
भाजपा में तीन लोग हैं जो भाजपा व सोरेन गठबंधन के सख्त खिलाफ हैं, वे हैं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह, यशवंत सिन्हा और अर्जुन मुंडा। इस तिकड़ी का तर्क है कि भाजपा ने पूर्व में दागी सोरेन को मनमोहन मंत्रिमंडल से हटाने के लिए व्यापक अभियान छेड़ा था और आज भाजपा किस मुंह से उसी दागी सोरेन के साथ सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है? इस पर भाजपा नेतृत्व का तर्क है कि जब कांग्रेस हमारे कारसेवकों (मसलन बाबूलाल मरांडी, शंकर सिंह वाघेला, जगदंबिका पाल) को अपने पाले में ले सकती है और उनके बलबूते खुला खेल फरूर्काबादी की राजनीति कर सकती है तो फिर भाजपा कब तक गुड़ से परहेज करे गुलगुल्ले की खातिर। |
| Feedback |