| बाबा अनशन पर, सोनिया इटली में |
|
July 03 2011 |
|
तपती दिल्ली में खबरें सुलग रही है, हर पल ब्रेकिंग न्यूज का…सुनते हैं 10 जनपथ और 7 रेस कोर्स की अघोषित जंग को नित्य नए बहाने मिल रहे हैं, ऐसे में निर्विकार भाव-भंगिमाओं से लैस कांग्रेस की महारानी सोनिया गांधी दबे पांव चुपके से दुबई की फ्लाइट में सवार हो जाएं तो उसे आप क्या कहेंगे, दुबई से वह इटली के लिए उड़ जाएंगी सीधे अपनी मां के पास, शायद एक दो रोज में राहुल और प्रियंका भी मां व नानी को इटली में मिलें। यह कोई नई बात नहीं है सोनिया का अपनी मां के साथ जैसे एक अघोषित-सा करार है उनकी मां क्रिसमस की छुट्टियाें में जरूर इंडिया आएंगी और गर्मी की छुट्टियों में सोनिया सपरिवार नियम से इटली जाएंगी। |
| Feedback |