| फोटो फटाफट |
|
January 26 2011 |
|
भाजपा की केशवपुरम से एक सभासद हैं रेखा गुप्ता, जो दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व में अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता ने अपने इलाके में कुछ बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगवाए थे जिसमें दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के साथ उनकी तस्वीर टंगी थी। भाजपा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष स्मृति इरानी एक बार जब केशवपुरम इलाके से गुजर रही थीं तो उनकी नजर ऐसी ही एक होर्डिंग पर पड़ गई, उन्होंने फौरन रेखा को तलब किया और होर्डिंग में अपनी पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष को नजरअंदाज करने की वजह पूछी और साथ ही चतुराई से ताकीद भी कर दी कि उन्हें चुनाव में अगला टिकट विजेंद्र गुप्ता ही दिलाएंगे। रेखा ने इशारा समझ लिया और अगले ही दिन होर्डिंग से विजेंद्र गुप्ता की फोटो हट गई और वहां चैतन्य भाव से स्मृति जी मुस्कुराती नजर आईं। |
| Feedback |