पैसे दो, भगवा टिकट लो

September 08 2013


दिल्ली भाजपा में ‘पैसे दो, भगवा टिकट लो’ का खेल चालू है। भाजपा से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के दावों पर अगर यकीन किया जाए तो दिल्ली भाजपा के इंचार्ज नितिन गउकरी की अगुवाई वाली एक टीम ने दिल्ली की कम से कम 14 ऐसी विधानसभा सीटों की पहचान की हैं जहां पार्टी उम्मीदवार के जीतने की संभावनाएं सबसे कम हैं। इन सीटों में गांधीनगर, मटिया महल, नरेला, विश्वास नगर, बाबरपुर, बवाना, बदरपुर, ओखला, जंगपुरा व नजफगढ़ विधानसभा सीटों के नाम शामिल हैं। इन जगहों से पार्टी टिकट चाहने वालेदावेदारों से सर्वप्रथम इन सीटों की बोली लगाने को कहा गया था, पहले प्रति सीट बोली का रिजर्व प्राइस 5 करोड़ रखा गया था, बाद में जिसे घटाकर 2 करोड़ कर दिया गया, पर फिर भी टिकट चाहने वालों का टोटा बना रहा तो एक नया फॉर्मूला इजाद किया गया। इस नए फॉर्मूले के मुताबिक प्रति विधानसभा सीट पर 10 पार्टी उम्मीदवारों का जो पैनल बनाया जा रहा है, सिर्फ इस पैनल में नाम डालने के लिए अघोषित तौर पर प्रत्येक उम्मीदवार से 5 लाख रूपयों की मांग की जा रही है। जो संभावित उम्मीदवारों की टॉप तीन की सूची में आना चाहते हैं उससे 25 लाख तथा टॉप-दो में आने वालों से 50 लाख रूपयों की मांग हो रही है। यानी भाजपा में टिकटों की सौदेबाजी को एक संस्थागत रूप देने प्रयास जारी हैं।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!