| निगम चुनाव में झोंका दम |
|
October 19 2010 |
|
गुजरात में नगर निगम के चुनाव हैं, पर भाजपा-कांग्रेस ने इन चुनावों को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। भाजपा की ओर से पार्टी के तमाम बड़े नेता चाहे सुषमा स्वराज हों या जेटली सभी चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी तो एक-एक निगम सीट पर कई-कई बार जा रहे हैं। कांग्रेस ने भी अपने तमाम स्टार प्रचारकों की टीम झोंकी हुई है, अशोक गहलोत, जयपाल रेड्डी से लेकर राजीव शुक्ला तक ने वहां धूनी रमा रखी है। कांग्रेस फिल्मी सितारों की भी सेवाएं ले रही है। महिमा चौधरी, मिनिषा लांबा से लेकर ईशा कोप्पिकर तक के ग्लैमर को भुनाने के प्रयास हो रहे हैं। वाक युध्द भी जारी है, मसलन जब मोदी ने कहा कि वे अमेरिका के न्यूयार्क शहर के स्टेच्यू आफ लिबर्टी से बड़ी आदमकदर् मूत्ति सरदार पटेल की लगवाएंगे, तो कांग्रेस के स्टार प्रचारक शुक्ला ने सूरत में एक सभा में चुटकी ली-मोदी को तो अमरीका का वीजा मिला ही नहीं वे क्या जानें स्टेच्यू आफ लिबर्टी, उसमें तो लोग चप्पल-जूते पहने घूमा करते हैं। क्या मोदी सरदार पटेल जैसी महान हस्ती का वैसा ही हश्र करवाना चाहते हैं? और जिस जसवंत सिंह ने सरेआम सरदार को धिक्कारा आज वे ससम्मान भाजपा में वापिस आ गए हैं। यानी तरकश से तीर भी निकल रहे हैं, और मन से पीर भी। |
| Feedback |