नहीं हुआ प्रियंका के मन का |
September 10 2012 |
सनद रहे कि इस दफे के विधानसभा चुनावों में प्रियंका गांधी ने राय बरेली की 5 सीटों के लिए जिन नामों की सिफारिश की थी उनमें से एक भी व्यक्ति को कांग्रेस का टिकट नहीं मिल पाया। जबकि प्रियंका ने ये नाम रायबरेली की स्थानीय राजनीति और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए तय किए थे। इन दिनों जबसे सोनिया की तबियत नासाज हुई है और वह अमेरिका में अपना इलाज करवा रही हैं प्रियंका का ज्यादातर वक्त अपनी मां के साथ ही गाुरता है। सोनिया की देखभाल का पूरा जिम्मा प्रियंका ने उठा रखा है, वक्त पर दवाई देना, सोनिया की जरूरी बातों का ध्यान रखना और दोपहर में नियम से साथ लंच करना। सो, अब सोनिया को भी लगने लगा है कि आने वाले दिनों में प्रियंका संगठन में सक्रिय भूमिका में अवतरित हो जाएं। तथा लोकसभा का अगला चुनाव रायबरेली या अमेठी से लड़ें। |
Feedback |