दो दिन क्यों टला विस्तार? |
October 30 2012 |
मनमोहन मंत्रिमंडल का आज होने वाला यह बहुप्रतीक्षित फेरबदल पहले दशहरा के बाद 26 तारीख को होने वाला था। इसके लिए बकायदा राष्ट्रपति महोदय से भी जरूरी अनुमति ले ली गई थी। पर स्पेन के राजा के भारत यात्रा को देखते हुए फेरबदल को दो दिन आगे यानी 28 तारीख के लिए खिसका दिया गया। क्योंकि राष्ट्रपति भवन के गॉर्डस स्पेन के राजा की सेवा में तैनात थे, उन्हें इतना भी वक्त नहीं मिल पा रहा था कि वे आराम कर सकें या अपनी ड्रेस बदल सके, और जब भी अशोक हॉल में नए मंत्रियों को शपथ लेनी होती है तमाम आमंत्रित मेहमानों को अशोक हॉल तक लाने का जिम्मा इन्हीं गॉर्डस का होता है। चुनांचे सिर्फ राष्ट्रपति के गॉर्डस की वजह से मंत्रिमंडल के विस्तार कार्यक्रम को दो दिन आगे खिसकाना पड़ा। |
Feedback |