दीदी यहां, मोदी वहां

April 25 2013


पिछले सप्ताह ममता दीदी दिल्ली में थीं और सुर्खियों के सिरमौर नरेंद्र मोदी कोलकाता में, क्या यह महज संयोग था या इसके पीछे कुछ गूढ़ सियासी निहितार्थ छुपे थे। दरअसल, दीदी को इस बात का बखूबी इल्म था कि मोदी का कोलकाता आने का प्रोग्राम बना है वहां वे उद्योगपतियों के एक समूह को संबोधित करने वाले हैं। मोदी के प्रोग्राम को देखते हुए ममता ने आनन-फानन में दिल्ली का प्रोग्राम बना लिया अपने कुछ मंत्रियों के साथ। जब भी एक राज्य का मुख्यमंत्री दूसरे राज्य में जाता है तो सौहार्द्र के नाते ही सही मेजबान मुख्यमंत्री मेहमान मुख्यमंत्री से जरूर मिलता है। जाहिर है ऐसे में ममता-मोदी का मिलन ढेर सारी सुर्खियां बटोर जाता और इससे दीदी के राज्य के मुस्लिम वोटर बिदक सकते थे। सो, ऐसे में दीदी ने दिल्ली की ठौर पकड़ना ही उचित समझा।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!