| दीदी का अनोखा फरमान |
|
October 08 2012 |
|
सियासत में नई परंपराओं की शुरूआत करने में ममता बनर्जी सबसे आगे रही हैं। अब उनके इन परंपराओं की छाया उनकी सरकार पर भी दिखने लगी है। केंद्र की यूपीए सरकार से हटे अपने सातों मंत्रियों को पुनर्वासित करने के मकसद से दीदी ने हालिया दिनों में ‘सीएम एडवाइारी कांऊसिल’ गठित की है। प्रधानमंत्री का सलाहकार परिषद तो होता है पर किसी मुख्यमंत्री द्वारा अपना सलाहकार परिषद गठित करने की यह पहली घटना है। दिनेश त्रिवेदी पर ममता की ममता हालिया दिनों में तब बरसी जब उन्होंने कोलकाता के टाऊन हॉल में एक डिबेट रखवाई थी कि क्या तृणमूल को यूपीए सरकार में बने रहना चाहिए? उन्होंने ममता की मौजूदगी में यूपीए सरकार को खूब गरियाया था। इन सातों रूंखसत मंत्रियों में दिनेश त्रिवेदी को पर्यटन, मुकुल राय को परिवहन, सौगत रे को इंडस्ट्री, सुदीप बंधोपाध्याय को नगर विकास, शिशिर अधिकारी को ग्रामीण विकास, सुल्तान अहमद को अल्पसंख्यक विकास, चौधरी मोहन जटुआ को सुंदरवन विकास का एडवाइार बनाया गया है। |
| Feedback |