| जोशी की होगी वापसी |
|
December 10 2009 |
|
अब सवाल अहम है कि भगवा पार्टी के नए अध्यक्ष अपनी टीम कब तक बनाएंगे? शायद अप्रैल तक और सबसे धमाके दार वापसी हो सकती है कथित सीडी कांड का दंश झेल रहे संजय जोशी की। गडकरी की नई टीम में जोशी की एक असरदार भूमिका रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है। और अब तो यह राज भी कथित तौर पर बेपर्दा हो गया है कि संजय जोशी को सीडी कांड में लपेटने में गुजरात के मुख्यमंत्री की क्या भूमिका रही थी? खुलासा तो इस बात का भी हो रहा है कि उस कथित सीडी में असली चेहरा तो सोहराबुद्दीन और कौसरबी का था, सोहराबुद्दीन के चेहरे को ‘मॉर्फ’ करके जोशी का चेहरा लगाया गया था, इस तथ्य को देखो, चेहरा न देखो, तथ्य सच्चा और चेहरा झूठा…पर क्या जोशी अपने विरोधियों पर पलटवार को तैयार हैं? |
| Feedback |