चौटाला पर भगवा डोरे

August 31 2013


ओमप्रकाश चौटाला और भाजपा के दरम्यान एक नई खिचड़ी पकने लगी है। अभी पिछले दिनों गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे बड़े चौटाला को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह का एक सरप्राइा फोन गया। राजनाथ ने इच्छा जताई कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा अपने गठबंधन में चौटाला की इनेलोद को भी रखना चाहती है। राजनाथ ने चौटाला को एक फॉर्मूला दिया है कि अगर भाजपा, चौटाला व कुलदीप तीनों मिलकर लड़ें तो प्रदेश में कांग्रेस का सूफड़ा साफ हो सकता है। इस फॉर्मूले के मुताबिक भाजपा और इनेलोद चार-चार और कुलदीप बिश्नोई दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। चौटाला ने यह जानना चाहा कि विधानसभा चुनावों में कौन सा समीकरण काम करेगा तो राजनाथ ने एक तरह से इशारा दिया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा इनेलोद को अपना बड़ा पार्टनर मान सकती है।

 
Feedback
 
Download
GossipGuru App
Now!!