| कैबिनेट सचिव की रेस में |
|
May 23 2011 |
|
कैबिनेट सचिव के.एम.चंद्रशेखर का कार्यकाल 13 जून को समाप्त हो रहा है, बहुत मुमकिन है कि उन्हें 6 महीनों का सेवा विस्तार मिल जाए, पर कैबिनेट सचिव बनने की रेस में कई हैवीवेटों की कंधों से कंधों की जंग है। सबसे आगे पुलक चटर्जी दिख रहे हैं, वे लाख मना करें पर संभावनाएं सबसे ज्यादा उनकी ही प्रबल है। पुलक सोनिया गांधी के निजी सचिव रह चुके हैं, राजीव गांधी प्रतिष्ठान की भी शोभा बढ़ा चुके हैं। 1974 बैच के आइएएस और बिहार के मुख्य सचिव अनूप मुखर्जी का भी दावा मजबूत है, यूपी कैडर के अजीत कुमार सेठ भी रेस में हैं। शिपिंग मंत्रालय में कार्यरत केरल का प्रतिनिधित्व करने वाले के.मोहनदास को मलयाली लॉबी का समर्थन प्राप्त है। मध्य प्रदेश कैडर की अलका सिरोही की महत्त्वाकांक्षाएं भी जोर मार रही हैं। |
| Feedback |