कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी |
April 22 2012 |
एआईसीसी यानी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में व्यापक फेरबदल की तैयारी है। इन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की जांच के लिए गठित एंटनी कमेटी की रिपोर्ट आ गई है। प्रदेश प्रभारियों पर इसकी गाज गिरने वाली है दिग्विजय सिंह यूपी के प्रभारी थे, वीरेंद्र सिंह उत्तराखंड व दिल्ली के, गुलचैण सिंह चरक पंजाब के। इसके अलावा राहुल गांधी इस बात के पक्षधर बताए जाते हैं कि यूपी के तीनों जूनियर मंत्रियों आर.पी.एन सिंह, जितिन प्रसाद व प्रदीप जैन को संगठन में भेजा जाए। यूपी कोटे के काबीना मंत्रियों श्रीप्रकाश जायसवाल, बेनी प्रसाद वर्मा व सलमान खुर्शीद के भी पर कतरे जाएं। |
Feedback |