कांग्रेसी वकीलों की नजरें |
January 26 2011 |
कांग्रेस में जितने भी वकील-सियासतदां है वे सभी कानून मंत्री की कुर्सी पर टकटकी लगाए हुए हैं, सो इस फेरबदल से पहले मीडिया में खूब उछाला गया कि मोइली की छुट्टी हो रही है और नए कानून मंत्री के तौर पर कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी और सलमान खुर्शीद के नामों की चर्चा रही। फिर कैबिनेट विस्तार के ठीक एक दिन पहले खबर उड़ी कि अश्विनी कुमार को कानून राज्य मंत्री बनाया जा रहा है, पर मोइली की कुर्सी तमाम फेरबदलों के फेर से अछूती ही रही। |
Feedback |