| एडजस्ट से हाेंगे मस्त |
|
December 23 2009 |
|
अगर सब कुछ योजनाबध्द तौर पर चला तो गोपीनाथ मुंडे को लोकसभा में उपनेता विपक्ष के पद से नवाजा जा सकता है, क्योंकि गडकरी, सुषमा व जेतली तीनों ही ब्राह्मण नेता हैं सो मुंडे के तौर पर भाजपा अपने पिछड़े नेतृत्व को उभारना चाहेगी, पर अडवानी अभी भी इस पद के लिए अपने भरोसेमंद सेवक अनंत कुमार को ही सबसे अनुकूल बताते हैं। अब चूंकि जसवंत सिंह ने पीएसी का अध्यक्ष पद छोड़ दिया है सो यशवंत सिन्हा ने अपनी नजरें इस पद पर टिका रखी है। वैसे भी पार्टी ने झारखंड में सिन्हा की जगह अर्जुन मुंडा को तरजीह देने का मन बना लिया है सो ऐसे में सिन्हा की कुछ तो सुनेंगे। नहीं तो सुषमा स्वराज द्वारा रिक्त की जा रही विदेश मंत्रालय कमेटी की अध्यक्षीय कुर्सी भी सिन्हा को ऑफर की जा सकती है। |
| Feedback |