उत्तराखंड में किसी को बहुमत नहीं |
December 11 2011 |
कांग्रेस ने उत्तराखंड में एक ताजा जनमत सर्वेक्षण करवाया है इसके नतीजे चौंकाने वाले हैं। नतीजे कहते हैं कि इस दफे उत्तराखंड में ‘हंग असेंबली’ हो सकती है। यह सर्वे कांग्रेस को मौजूदा 20 सीटों की जगह 28-30 सीटें दे रहा है। वर्तमान में भाजपा के 35 विधायक हैं। कांग्रेसी सर्वे भाजपा की सीटें घटने का दावा कर रहा है। सर्वे कहता है कि ताजा चुनाव में भाजपा की सीटें घटकर 20-24 रह सकती हैं। सर्वे बसपा की सीटें घटने का दावा कर रहा है। सर्वे के मुताबिक बसपा सिमटकर 4 सीटों पर रह सकती है। 3 सीटों वाला उत्तराखंड क्रांति दल अपना खाता खोलने में भी नाकाम रह सकता है। वहीं नवगठित भूतपूर्व सैनिकों का मोर्चा उत्तराखंड रक्षा मोर्चा 2-3 सीटें जीत सकता है। पवार की एनसीपी बड़े पैमाने पर कांग्रेस असंतुष्टों को टिकट दे रही है। सर्वे कहता है कि एनसीपी का भी उत्तराखंड में खाता खुल सकता है और वह 2 सीट जीत सकती है। |
Feedback |