बिहार कांग्रेस क्यों है बदहाल |
February 14 2023 |
कांग्रेस के नए नवेले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जानते हैं कि बिहार को लेकर राहुल गांधी के मन में कुछ अतिरिक्त उत्साह है। सो, वे बिहार कांग्रेस में एक नई जान फूंकने के लिए तत्पर रहते हैं। इस शुक्रवार को उन्होंने बिहार कांग्रेस के पटना स्थित प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित एक कार्यशाला को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। यह कार्यशाला कांग्रेस के ’हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम को लेकर आयोजित थी, जिसमें बिहार कांग्रेस के 500 डेलीगेट्स को षामिल होना था, यहां कुर्सियां भी पांच सौ के आसपास लगाई गई थीं। पर कहते हैं इस कार्यशाला में बमुश्किल 150-200 डेलीगेट्स ही जुटे, फिर आनन-फानन में पीछे की सारी कुर्सियां हटा ली गईं। इसके बाद बिहार कांग्रेस में फिर से बवाल हो गया कि फर्जी डेलीगेट्स के नाम सूची में से काटे जाएं। इसके तुरंत बाद खड़गे ने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह को दिल्ली तलब कर लिया। इस कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस के एक नेता अनिल शर्मा ने यह कह कर तूफान मचा दिया कि ’हाथ जोड़ो’ नहीं कांग्रेस को ‘दिल जोड़ो’ अभियान चलाना चाहिए।’ शर्मा जब यह कह रहे थे तो कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हो रहा था। |
Feedback |