शाह बन सकते हैं डिफेंस मंत्री |
November 17 2015 |
पर अगर हालात बदले, लोग और निष्ठाएं बदली तो स्वयं मोदी अमित शाह के लिए एक सम्मानजनक एक्जिट चाहेंगे। ऐसे में शाह को मोदी मंत्रिमंडल के पहले चार मंत्रियों की सूची में शुमार किया जा सकता है। सूत्रों की माने तो अगर ऐसी नौबत आई तो शाह की पहली पसंद गृह मंत्रालय हो सकती है, पर वहां पहले से पार्टी के कद्दावर नेता राजनाथ सिंह काबिज हैं, उन्हें डिगाना शायद मोदी के लिए भी इतना आसान नहीं होगा। वैसे भी अगर शाह को देश का अगला गृह मंत्री बनाया जाता है तो मोदी सरकार पर विपक्षी हमले तेज हो सकते हैं, शाह की राह में स्वयं उनका अतीत बाधक साबित हो सकता है। ऐसे में मोदी के समक्ष सबसे आसान विकल्प यही बचता है कि वे मनोहर पर्रिक्कर को रक्षा से संगठन की ओर धकेले और उन्हें पार्टी का अगला अध्यक्ष बनाने की रणनीतियां बुने, तब कहीं जाकर शाह के लिए देश का अगला डिफेंस मिनिस्टर बनना मुमकिन होगा ताकि वे पार्टी के अंदर से लगातार हो रहे हमलों से मोदी जी और अपना डिफेंस कर सकें। |
Feedback |